27th June 2026

BREAKING NEWS

कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

235 की मौत, 39,000 से अधिक लापता, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

मासूम की मौत के बाद ट्रक चालक ने दो बार तोड़ा पुलिस बैरिकेड, मची अफरा-तफरी

कमर्शियल LPG सप्लाई पर सरकार ने हटाया बैन, थोक खरीद 50% तक हुई बहाल

नारायणपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, INSAS-SLR समेत हथियारों का जखीरा और 24 लाख रुपये जब्त

Advertisment

नई दिल्ली : ईरान-इजराइल तनाव का असर: दिल्ली समेत कई एयरपोर्ट्स पर 48 फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

admin Tue, Jun 24, 2025

मध्य-पूर्व में बढ़ते ईरान-इजराइल तनाव का असर अब भारत के हवाई सफर पर भी दिखने लगा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार रात से उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। हवाईअड्डा सूत्रों के मुताबिक दिल्ली आने-जाने वाली कुल 48 उड़ानें रद्द की गई हैं, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की फ्लाइट्स शामिल हैं।

एयर इंडिया-इंडिगो को सबसे बड़ा झटका

रद्द उड़ानों में 28 आगमन और 20 प्रस्थान वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। सबसे ज्यादा असर एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानों पर पड़ा है।

  • एयर इंडिया: 17 आगमन और 10 प्रस्थान उड़ानें रद्द।

  • इंडिगो: 8 आगमन और 7 प्रस्थान उड़ानें रद्द।
    वहीं कुछ विदेशी एयरलाइनों ने भी 3-3 आगमन व प्रस्थान उड़ानें रद्द की हैं।

अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, लखनऊ, कोचीन पर भी असर

दिल्ली के अलावा देश के अन्य प्रमुख एयरपोर्ट्स जैसे अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, मंगलुरु, लखनऊ और कोचीन में भी उड़ानों में बाधा देखी गई है। इन सभी हवाई अड्डों ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर फ्लाइट स्टेटस की जानकारी लेने की सलाह दी है।

कोचीन से खाड़ी देशों की कई उड़ानें रद्द

कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने भी ऑपरेशनल कारणों से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के प्रभावित होने की पुष्टि की है। रद्द की गई उड़ानों में प्रमुख ये फ्लाइट्स शामिल हैं:

  • A1953 (कोचीन-दोहा)

  • SG018 (कोचीन-दुबई)

  • 6E1403 (कोचीन-अबूधाबी)

  • 6E1493 (कोचीन-रियाद)

  • 6E1271/1272 (कोचीन-मस्कट)

  • 6E1206/055 (बहरीन-कोचीन-दम्मम)

  • SG017 (दुबई-कोचीन)

  • 6E1404 (अबूधाबी-कोचीन)

तनाव का कारण क्या है?

यह हवाई संकट उस समय बढ़ा जब ईरान ने कतर और इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई मिसाइलें दागीं। यह कदम अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु संयंत्रों (नतांज, इस्फ़हान, फ़ोर्डो) पर हमले के जवाब में उठाया गया। हालात को देखते हुए खाड़ी क्षेत्र के कई हवाई रास्ते बंद कर दिए गए हैं।

यात्रियों के लिए अलर्ट

सभी हवाई अड्डा प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी एयरलाइंस से फ्लाइट स्टेटस की पुष्टि जरूर कर लें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन