10th May 2026

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री निवास घेराव पड़ा भारी! NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR, शासकीय कार्य में बाधा का आरोप

छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 12 मई से, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 60% महंगाई भत्ता मंजूर, एरियर भुगतान का भी आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में फिर गूंजेगा चुनावी बिगुल! नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

IPL के बाद रायपुर में क्रिकेट का रोमांच बरकरार, जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

Advertisment

Trump ने फिर गाया वही राग : India-Pakistan जंग रुकवाने का किया दावा, जानें इस बार क्या-क्या कहा?

Media Yodha Desk Wed, Aug 27, 2025

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाई है। ट्रंप इससे पहले भी कई बार इस तरह का बयान दे चुके हैं। ट्रंप ने कहा है कि जब दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष जारी था तो उन्होंने व्यक्तिगत रूप से परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसियों के बीच हस्तक्षेप किया था और युद्ध विराम पर सहमत होने के लिए व्यापार समझौते और टैरिफ की धमकी का इस्तेमाल किया था। 

क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने कहा, "...मैंने एक बहुत ही शानदार इंसान, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। मैंने पूछा कि आपके और पाकिस्तान के बीच क्या चल रहा है। फिर मैंने पाकिस्तान से व्यापार के बारे में बात की। मैंने पूछा कि आपके और भारत के बीच क्या चल रहा है? नफरत जबरदस्त थी। यह बहुत लंबे समय से चल रहा है, जैसे, कभी-कभी सैकड़ों सालों से अलग-अलग नामों से...मैंने कहा, मैं आपके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करना चाहता...आप लोग परमाणु युद्ध में उलझ जाएंगे... मैंने कहा, कल मुझे फिर से फोन करना, लेकिन हम आपके साथ कोई समझौता नहीं करेंगे, हम आप पर इतने ज्यादा टैरिफ लगा देंगे कि आपका सिर घूम जाएगा...लगभग 5 घंटे के अंदर, यह हो गया...अब शायद यह फिर से शुरू हो जाए। मुझे नहीं पता। मुझे नहीं लगता, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो मैं इसे रोक दूंगा। हम ऐसी चीजें नहीं होने दे सकते..." 

https://twitter.com/i/status/1960507380896059398

भारत ने साफ किया है अपना रुख

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ भी दावा करते रहें लेकिन भारत ने हमेशा स्पष्ट कहा है कि दोनों सेनाओं के डीजीएमओ के बीच सीधी बातचीत के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ स्थगित किया है। वैसे ट्रंप अब तक 30 से अधिक बार अपने इस दावे को दोहरा चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीज फायर करवाया है।

पीएम मोदी के चीन दौरे से पहले ट्रंप ने दिया बयान

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ दर 50 प्रतिशत कर दिया है। दिलचस्प यह भी है कि ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही चीन का दौरा करने वाले हैं। ट्रंप जानते हैं कि पीएम मोदी की चीन यात्रा से अंतरराष्ट्रीय समीकरणों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पीएम मोदी चीन के तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन में दुनिया के करीब 20 नेता शामिल होंगे। 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन