26th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

Colombia Plane Crash : कोलंबिया में हुआ भयानक विमान हादसा, प्लेन क्रैश में 15 लोगों की मौत, मृतकों में एक नेता भी शामिल

Media Yodha Desk Thu, Jan 29, 2026

Colombia Plane Crash: कोलंबिया में भयानक विमान हादसा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को उत्तर-पूर्वी कोलंबिया के नॉर्टे डी सेंटेंडर प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे के दौरान विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक कांग्रेस सदस्य भी शामिल थे। उड़ान संचालित करते वाली सरकारी एयरलाइन सतेना ने कहा कि यात्रियों की स्थिति का पता लगाने के लिए एक मौके पर बचाव दल भेजा गया है।

हादसे में कोई जीवित नहीं बचा

कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि विमान हादसे में कोई जीवित नहीं बचा है। विमान, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर HK4709 है, स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11:42 बजे कुकुटा के हवाई अड्डे से ओकाना के लिए रवाना हुआ था, जो पहाड़ों से घिरा एक शहर है। यह उड़ान आमतौर पर लगभग 40 मिनट की थी।

विमान हादसे की होगी जांच

सतेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से आखिरी संपर्क उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद हुआ था। अधिकारियों ने दुर्घटना का कारण नहीं बताया, लेकिन कहा कि इसकी जांच की जाएगी। एयरलाइन ने बताया कि छोटे विमान में 2 क्रू मेंबर और 13 यात्री सवार थे, जिनमें कैटाटुम्बो के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्य 36 वर्षीय डियोजेनेस क्विंटरो भी शामिल थे। 

राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने जताया दुख

क्विंटरो वेनेजुएला के साथ अशांत सीमा क्षेत्र में एक जाने-माने मानवाधिकार रक्षक थे। पेशे से वकील क्विंटरो को 2022 में निचले सदन में 16 प्रतिनिधियों में से एक के रूप में चुना गया था, ताकि कोलंबिया के दशकों लंबे सशस्त्र संघर्ष से पीड़ितों का प्रतिनिधित्व किया जा सके। क्विंटरो की मौत पर उनकी पार्टी के नेताओं ने दुख व्यक्त किया और कहा कि वो अपने क्षेत्र के प्रति समर्पित नेता थे, जिनमें सेवा की भावना थी। कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया के जरिए हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्हों कहा, "इन मौतों से गहरा दुख हुआ है। उनके परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन