10th May 2026

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री निवास घेराव पड़ा भारी! NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR, शासकीय कार्य में बाधा का आरोप

छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 12 मई से, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 60% महंगाई भत्ता मंजूर, एरियर भुगतान का भी आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में फिर गूंजेगा चुनावी बिगुल! नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

IPL के बाद रायपुर में क्रिकेट का रोमांच बरकरार, जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

Advertisment

बड़ा हादसा टला : उड़ान के दौरान Boeing 737 का पंख टूटा, टेक्सास में हुई आपातकालीन लैंडिंग

Media Yodha Desk Fri, Aug 22, 2025

ऑस्टिन: अमेरिका में उस वक्त यात्रियों की जान आफत में पड़ गई, जब बोइंग 737 विमान का एक पंख टूट कर हवा में अचानक लटकने लगा। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। टेक्सास एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित आपातकीलीन लैंडिंग कराए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने अब इस घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसमें एक बोइंग 737 विमान के पंख का हिस्सा टेक्सास में लैंडिंग से पहले आंशिक रूप से टूट गया।

ऑरलैंडो से ऑस्टिन जा रहा था विमान

यह घटना डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट-1893 के साथ हुई। यह विमान ऑरलैंडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहा था। विमान में सवार यात्रियों ने लैंडिंग से पहले देखा कि पंख के पिछले हिस्से में मौजूद फ्लैप (flap) का एक भाग ढीला हो गया था या अलग हो रहा था। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।

एयरलाइंस ने मांगा क्षमा

डेल्टा एयरलाइंस ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “लैंडिंग के बाद यह देखा गया कि बाएं पंख के फ्लैप का एक हिस्सा अपनी जगह पर नहीं था। विमान को सेवा से हटा दिया गया है और उसकी मरम्मत की जा रही है। हम अपने ग्राहकों से इस अनुभव के लिए क्षमा चाहते हैं, क्योंकि हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज हमारे लोगों और यात्रियों की सुरक्षा है।”

हो सकता था बड़ा हादसा

सौभाग्यवश, यह घटना किसी बड़े हादसे में नहीं बदली और सभी यात्री सुरक्षित उतर सके। फ्लैप विमान के पंखों का वह हिस्सा होता है जो टेकऑफ़ और लैंडिंग के दौरान लिफ्ट बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में उसका टूटना किसी गंभीर खतरे का संकेत हो सकता था। FAA ने पुष्टि की है कि वह इस तकनीकी गड़बड़ी की विस्तृत जांच कर रही है। जब तक सभी सुरक्षा परीक्षण पूरे नहीं हो जाते, तब  तक के लिए विमान को उड़ान सेवा से हटा दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन