25th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

Bangladesh NCP Rally Blast : बांग्लादेश की राजधानी ढाका दहली, रैली के बीच बम ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी; कई लोग घायल

Media Yodha Desk Tue, Jul 7, 2026

Bangladesh NCP Rally Blast: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास सावर में एक जोरदार धमाका हो गया। जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश की नई पार्टी, नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की ओर से सावर में एक रैली आयोजित की गई। इसी रैली के दौरान यह बम धमाका हुआ। इस धमाके में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। धमाके का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक नेता रैली को संबोधित कर रही होती हैं, तभी यह धमाका सामने जनता के बीच होता है। बता दें कि यह रैली बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हुए छात्र विरोध-प्रदर्शनों की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर निकाली गई थी।

एनसीपी ने जारी किया बयान

NCP ने सोमवार रात एक बयान में कहा, "आतंकवादियों ने सावर में NCP की रैली वाली जगह पर बम धमाका किया। यह धमाका सोमवार रात करीब 9:45 बजे हुआ, जब सावर थाना स्टैंड ईदगाह मैदान में रैली चल रही थी।" सावर में यह बम धमाका 'जुलाई मार्च' के पहले दिन हुआ। यह मार्च जनमत संग्रह लागू करने, नौकरियां पैदा करने, बिजली संकट को हल करने, चीज़ों की कीमतों पर नियंत्रण और सीमा सुरक्षा की मांग के लिए आयोजित किया गया था। शेख हसीना के खिलाफ छात्र विरोध प्रदर्शन की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर जुलाई में देशव्यापी मार्च की योजना बनाई गई थी, जिसके तहत NCP ने पहले ही पूरे देश में इस मार्च की घोषणा की थी। शेख हसीना 5 अगस्त, 2024 को भारत चली गई थीं।

https://twitter.com/i/status/2074233200084422979

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर क्या बोला भारत

विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस साल 17 अप्रैल को पुष्टि की थी कि वह स्थापित कानूनी और न्यायिक प्रक्रियाओं के जरिए बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के औपचारिक अनुरोध की आधिकारिक तौर पर समीक्षा कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की ओर से की गई यह घोषणा एक अहम मोड़ पर आई है, क्योंकि भारत 'जुलाई क्रांति' के बाद हुए बड़े राजनीतिक बदलावों के बाद ढाका में नई बनी सरकार के साथ अपनी साझेदारी को स्थिर करने की कोशिश कर रहा है।

ढाका में लगी आग

इससे पहले हाल ही में बांग्लादेश की राजधानी के पास गैस लाइटर बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई थी। इस घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। दमकल सेवा एवं नागरिक सुरक्षा के अनुसार, यह आग ढाका के पास केरानीगंज के कदमतली इलाके में लगी। दमकल विभाग ने बताया कि दोपहर में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की सात वाहनों को तैनात किया गया था और आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। दमकलकर्मियों ने शाम तक पांच शव बरामद किए, लेकिन उनकी तुरंत पहचान नहीं हो सकी। आग लगने के कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन