4th February 2026

BREAKING NEWS

CM साय ने किया प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का भव्य शुभारंभ

ट्रक से टकराने के बाद श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई, 15 घायल, 1 की मौत

रायपुर पहुंचे ‘गगनवीर’ शुभांशु शुक्ला, ‘अंतरिक्ष संगवारी’ लॉन्च में होंगे शामिल, बोले– बच्चों के भविष्य के लिए बड़ा कदम

पायलट की सतर्कता से टला बड़ा विमान हादसा, अहमदाबाद जैसी त्रासदी से बची फ्लाइट; अब फ्यूल स्विच पर एयर इंडिया की जांच तेज

अजित पवार के अंतिम संस्कार में मातम के बीच बड़ा कांड! 15 लोगों से 30 लाख का सोना लेकर चोर फरार; सुरक्षा में तैनात थे 800

Advertisment

Russia-Ukraine War : अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर दिया बड़ा बयान, ओरेश्निक मिसाइल अटैक का किया जिक्र

Media Yodha Desk Tue, Jan 13, 2026

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। हाल के दिनों में रूस की ओर यूक्रेन पर भीषण हमले किए गए है। रूस के आक्रामक रुख को देखते हुए अमेरिका ने रूस पर यूक्रेन युद्ध को खतरनाक तरीके से बढ़ाने का आरोप लगाया है। यह आरोप ऐसे समय में लगाया गया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन शांति वार्ता को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

'अमेरिका करता है रूस की निंदा'

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में अमेरिका की उप राजदूत टैमी ब्रूस ने विशेष रूप से रूस की ओर से पोलैंड (नाटो सदस्य) के पास यूक्रेन सीमा के निकट परमाणु क्षमता वाली ओरेश्निक मिसाइल के प्रक्षेपण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस संघर्ष में अनगिनत मौतों पर गहरा खेद व्यक्त करता है। ब्रूस ने कहा कि अमेरिका ऊर्जा और अन्य बुनियादी ढांचों पर रूस के बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा करता है।

'जंग भड़काने वाला है रूस का कदम'

गौरतलब है कि, हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से बड़े पैमाने पर हमला किया था, जिसमें ओरेश्निक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। यूक्रेन ने इस हमले के बाद ही सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने का अनुरोध किया था। ओरेश्निक मिसाइल के उपयोग को नाटो सहयोगियों के लिए चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। यूरोपीय नेताओं ने ओरेश्निक के इस्तेमाल को "युद्ध भड़काने वाला और अस्वीकार्य" बताया है।

रूस अपनी बातों पर अमल करे

टैमी ब्रूस ने जोर दिया कि ट्रंप प्रशासन की वैश्विक शांति की प्रतिबद्धता के कारण इस समय में दोनों पक्षों को तनाव कम करने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस की कार्रवाइयों से जंग के और तेज होने का खतरा बढ़ रहा है। ब्रूस ने याद दिलाया कि करीब एक साल पहले रूस ने सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था जिसमें यूक्रेन में संघर्ष समाप्त करने का आह्वान किया गया था। उन्होंने कहा, "अगर रूस अपनी बातों पर अमल करे तो बहुत अच्छा होगा। रूस, यूक्रेन और यूरोप को शांति के लिए गंभीर प्रयास करने चाहिए और इस बुरे सपने का अंत होना चाहिए।

रूस-यूक्रेन ने क्या कहा?

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने कहा कि जब तक यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की होश में नहीं आते और बातचीत के लिए शर्तों पर सहमत नहीं होते", तब तक रूस समस्या का समाधान सैन्य तरीके से करता रहेगा। यूक्रेन के राजदूत एंड्री मेलनिक ने जवाब में कहा कि रूस अब पहले से अधिक कमजोर स्थिति में है, अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त पड़ गई है और राजस्व में गिरावट का दौर जारी है। ताजा घटनाक्रम ट्रंप प्रशासन के शांति प्रयासों के बीच रूस-यूक्रेन जंग में तनाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन