27th September 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार? जानें दैनिक राशिफल

पुरानी रंजिश में नाबालिग ने सराफा कारोबारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, सामने आई वजह

भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित... जलभराव और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान

मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ा; 30 गिरफ्तार

Advertisment

Pakistan Independence Day Firing : कराची में आज़ादी जश्न के बीच के हवाई फायरिंग से मचा कोहराम, 3 की मौत, 60 घायल

Media Yodha Desk Thu, Aug 14, 2025

कराची- पाकिस्तान के कराची शहर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न खून से लाल हो गया. जियो न्यूज़ के मुताबिक, आज़ादी की खुशियों में डूबी भीड़ ने जब "रेकलैस" यानी लापरवाह तरीके से हवाई फायरिंग शुरू की, तो वह जानलेवा साबित हुई. इस दौरान गोलियां लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक वरिष्ठ नागरिक और मात्र 8 साल की बच्ची भी शामिल है.

60 से ज्यादा लोग घायल

रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार, हवाई फायरिंग से 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि जैसे ही रात होते ही लोग सड़कों पर उतरे, मोटरसाइकिलों और गाड़ियों में जुलूस निकाले, उसी दौरान कई जगहों पर फायरिंग की घटनाएं शुरू हो गईं.

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही है कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि कराची के अलग-अलग इलाकों में फायरिंग हुई, पुलिस ने बताया कि हवा फायरिंग की घटना अक्सर होती है. जो कई बार खतरनाक साबित होती है. स्थानीय प्रशासन ने बताया कि कई जगहों पर फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे जश्न में जान जोखिम में डालने वाले हथियारों का इस्तेमाल न करें.

गौरतलब है कि पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से हवाई फायरिंग की घटनाएं जानलेवा बन चुकी हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही चेतावनी दी थी, बावजूद इसके कराची की सड़कों पर फायरिंग रोकने में प्रशासन नाकाम रहा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन