8th November 2026

BREAKING NEWS

शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होंगी तीनों परीक्षाएं

विवेक ओबेरॉय ने की रणबीर कपूर और यश की जमकर तारीफ, फिल्म को बताया भारतीय संस्कृति का 'महायज्ञ'

दिवाली पर इन 7 जीवों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की कृपा से चमक सकती है किस्मत

Advertisment

Canada : कैफे पर फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने बढ़ाई कॉमेडियन Kapil Sharma की सुरक्षा

Media Yodha Desk Mon, Aug 11, 2025

मुंबई : मुंबई पुलिस ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है. कनाडा स्थित कपिल शर्मा के कैफे 'कैप्स कैफे' पर दूसरी बार गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस ने यह कदम उठाया है. हालांकि कपिल शर्मा को कितनी सुरक्षा दी गई है. इस बारे में पुलिस अधिकारी खुलासा करने के लिए तैयार नहीं हैं. पिछले दिनों लॉरेंस गैंग के एक सदस्‍य ने इस घटना की जिम्‍मेदारी ली थी. 

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों का कहना है कि कितनी सुरक्षा बढ़ाई गई है, इस बारे में वे जानकारी का खुलासा नहीं कर सकते हैं.  साथ ही उन्‍होंने कहा कि कपिल शर्मा को इससे कोई परेशानी न हो, पुलिस ऐसी हर चीज कर रही है. 

सलमान खान को लेकर कपिल शर्मा से नाराज लॉरेंस गैंग

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित'कैप्स कैफे' पर दूसरी बार गोलीबारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई थी, जिसमें उसने कहा था कि अभिनेता सलमान खान को कपिल शर्मा के रेस्‍टोरेंट के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया था. इस कारण से निशाना बनाया गया. 

एक महीने में कपिल के कैफे पर दूसरी बार हुई गोलीबारी  

कपिल शर्मा के कैफे पर गुरुवार को एक महीने से भी कम समय में दूसरी बार गोलीबारी की गई, जिसमें कम से कम 25 गोलियां चलीं और खिड़कियां के शीशे टूट गए. हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में गोलीबारी की जिम्मेदारी ली. ढिल्‍लों पंजाब पुलिस और एनआईए का वांटेड है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन