24th September 2026

BREAKING NEWS

24 सितंबर को इन 6 राशियों की बदल सकती है स्थिति, प्रेम-करियर से लेकर धन और सेहत तक जानें भविष्यफल

रायपुर में विधानसभा-मंत्रालय के बीच सिटी बस में लगी आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुआ वाहन

सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

जमीन बंटवारे को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, 85 वर्षीय चाचा की हत्या के बाद भतीजा फरार

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

Advertisment

CG में डबल मर्डर : युवक ने पिता और बुआ की हत्या कर थाने में किया सरेंडर

कवर्धा : जिले में दोहरे हत्याकांड के एक मामले ने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक दरिंदे बेटे ने अपने पिता और उसकी बहन यानी खुद की बुआ पर सब्बल से जानलेवा वार कर दिया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई है।

पूरी घटना पिपरिया थाना के इंदौरी गाँव का है। इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद आरोपी रामकुमार ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक़ आरोपी का अपने परिवार के साथ लम्बे वक़्त से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और फिर गुस्साए रामकुमार ने अपने पिता और बुआ को मौत के घाट उतार दिया। फ़िलहाल दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। मामले की गहराई से छानबीन और जाँच की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन