26th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

रायपुर (छत्तीसगढ़) : रायपुर की गैलेक्सी आईलैंड सोसाइटी में नशे में धुत महिलाओं का हंगामा, सोसाइटी अध्यक्ष पर चाकू से हमला, कई गाड़ियाँ क्षतिग

राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित गैलेक्सी आईलैंड सोसाइटी में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब नशे में धुत दो महिलाओं ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश सिंह पर चाकू से हमला किया गया और कई गाड़ियों व मकानों में तोड़फोड़ की गई।


🔴 महिलाओं की पहचान और घटना का विवरण

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिलाओं की पहचान

  • किरण सिंह राजपूत और

  • रेशमा किरण के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये दोनों महिलाएं शराब के नशे में थीं और सोसाइटी परिसर में हंगामा करते हुए घरों में घुसीं, गाड़ियों के शीशे तोड़े और सोसाइटी के अध्यक्ष से गाली-गलौज करने लगीं।


🩸 सोसाइटी अध्यक्ष पर हमला

हंगामे के दौरान, महिलाओं ने राजेश सिंह के चेहरे पर चाकू से हमला किया और सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। घायल अध्यक्ष का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


🚓 पुलिस ने दोनों महिलाओं को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

  • उनके खिलाफ चाकूबाजी, मारपीट, तोड़फोड़ और शांति भंग जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

  • सीसीटीवी फुटेज की जांच और अन्य लोगों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन