26th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

रायपुर : रायपुर: चलती कार से युवक को धक्का देकर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चलती कार से एक युवक को धक्का देकर सड़क पर फेंक दिया गया। युवक की पहचान मनदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कलाई पर गोदने में नाम लिखा होने से पहचान हुई।


🚨 क्या है पूरा मामला?

मंगलवार शाम को वाल्मीकि नगर के पास एक युवक को सफेद रंग की कार से धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


👮‍♂️ पुलिस ने क्या बताया?

रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह के मुताबिक, युवक की मौत के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

  • गिरफ्तार आरोपी:

    • साधना अग्रवाल उर्फ भूरी

    • संतोष मिश्रा
      दोनों ही हीरापुर, थाना कबीर नगर क्षेत्र के निवासी हैं।


💉 नशे की लत बनी मौत की वजह

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक मनदीप सिंह और आरोपी कार में बैठकर इंजेक्शन से ड्रग्स ले रहे थे।

  • नशे की ओवरडोज से मनदीप की हालत बिगड़ गई

  • आरोपियों ने घबरा कर उसे चलती कार से धक्का दे दिया और फरार हो गए

  • मृतक की पहचान कलाई पर गोदे गए नाम 'मनदीप सिंह' से हुई

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन