10th May 2026

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री निवास घेराव पड़ा भारी! NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR, शासकीय कार्य में बाधा का आरोप

छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 12 मई से, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 60% महंगाई भत्ता मंजूर, एरियर भुगतान का भी आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में फिर गूंजेगा चुनावी बिगुल! नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

IPL के बाद रायपुर में क्रिकेट का रोमांच बरकरार, जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

Advertisment

मुंगेली पुलिस की त्वरित कार्रवाई : सारंगपुर में बेटे का खूनी तांडव: मां को मारा, पिता को किया घायल

मुंगेली, 24 जुलाई 2025: पारिवारिक विवाद ने एक बेटे को इतना आक्रोशित कर दिया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मुंगेली पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी दिनेश कोसले (34) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 23.07.2025 को रमेश कोशले, निवासी ग्राम सारंगपुर, ने फास्टरपुर-सेतगंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े मां देवकी बाई कोसले (मृतिका) की हत्या उनके पुत्र दिनेश कोसले ने पारिवारिक विवाद के चलते सिर पर ठोस वस्तु से हमला कर कर दी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि दिनेश ने अपने पिता समारू कोशले को भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है।

सारंगपुर में बेटे का खूनी तांडव: मां को मारा, पिता को किया घायल

सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग क्रमांक 21/2025, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर घटनास्थल ग्राम सारंगपुर पहुंचकर निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराने के बाद, मर्ग जांच पूरी कर आरोपी दिनेश कोसले के खिलाफ फास्टरपुर-सेतगंगा थाना में अपराध क्रमांक 38/2025, धारा 103(1), 109(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने तत्काल फरार आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी श्री मयंक तिवारी के नेतृत्व में थाना फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

विवेचना के दौरान, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी दिनेश कोसले को अभिरक्षा में लिया गया। गहन पूछताछ में दिनेश ने स्वीकार किया कि पारिवारिक विवाद में माता-पिता से नाराज होकर उसने अपनी मां देवकी बाई, जो बिस्तर पर सो रही थीं, पर लकड़ी के बत्ते से सिर पर कई बार हमला कर उनकी हत्या कर दी। उसने अपने पिता पर भी कुल्हाड़ी से हमला करना स्वीकार किया।

आरोपी दिनेश कोसले, पिता समारू प्रसाद, उम्र 34 वर्ष, निवासी सारंगपुर, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, जिला मुंगेली से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की कुल्हाड़ी और एक लकड़ी का बत्ता जब्त किया गया। आरोपी को विधिवत दिनांक 24.07.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े, उप निरीक्षक पारखराम साहू, सहायक उप निरीक्षक विजय बंजार, सहायक उप निरीक्षक उमेंद गोयल, प्रधान आरक्षक मनोज साहू, महिला आरक्षक तारन मिरे, आरक्षक प्रकाश चन्द्रवंशी और जलेश्वर कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन