स्कूल में हड़कंप : बच्चों का भोजन खाते ही हेडमास्टर को उल्टी, मध्यान्ह भोजन प्रभारी शिक्षिका निलंबित
Tue, Oct 14, 2025
बिलासपुर:
स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन में सडी व बदबूदार चटनी परोसने व बच्चों के जान के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में जेडी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यान्ह भोजन प्रभारी शिक्षिका भावना तिवारी को निलंबित कर दिया है। छत्तीसगढ़ बिलासपुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मंगला में बच्चों को मध्याह्न भोजन में सड़े हुए टमाटर और बदबूदार हरी मिर्च की चटनी परोसने के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है।
घटना की जांच में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने मध्याह्न भोजन प्रभारी शिक्षिका भावना तिवारी को निलंबित कर दिया है। विभाग ने बिल्हा ब्लाक की तत्कालीन बीईओ सुनीता ध्रुव और एक अन्य शिक्षिका भावना बाजपेयी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 12 सितंबर को दोपहर तकरीबन दो बजे छात्रों को परोसे गए भोजन से तेज दुर्गंध आ रही थी। हेड मास्टर सावित्री शर्मा ने जब चटनी चख कर देखी तो उन्हें उल्टी आ गई।
बच्चों ने भी बदबू महसूस करते हुए तुरंत भोजन फेंक दिया। मामले की जानकारी मिलते ही संभागीय संयुक्त संचालक आरपी आदित्य ने तत्काल प्रधान पाठक सावित्री शर्मा और समन्वयक को निलंबित कर दिया था। विभाग द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई कि खाद्य सामग्री खराब थी। चटनी बनाने में सड़े टमाटर व सड़ी मिर्च का इस्तेमाल किया गया था। बिल्हा ब्लॉक की तत्कालीन बीईओ सुनीता ध्रुव और शिक्षिका भावना बाजपेयी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। मंगला स्कूल की मध्याह्न भोजन प्रभारी भावना तिवारी को निलंबित किया गया है।
CG NEWS : तालाब की सफाई के दौरान मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
Tue, Oct 14, 2025
कोंडागांव नगर पालिका की नियमित सफाई के दौरान मंगलवार को एक बड़ा मामला सामने आया। बंधा तालाब की जलकुंभी साफ करते समय जेसीबी मशीन की मदद से निकला एक शव देखकर कर्मचारी दंग रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। स्थानीय लोग घटना से हैरान हैं और मृतक की पहचान की कोशिश जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान कोंडागांव निवासी कमल सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी संतोष ने बताया कि सुबह सफाई के दौरान जलकुंभी के बीच कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। नजदीक जाकर देखने पर कर्मचारियों को शव नजर आया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव को अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई, जो मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि युवक की मौत दुर्घटनावश पानी में डूबने से हुई या फिर किसी अन्य कारण से। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।