6th October 2026

BREAKING NEWS

वृषभ, तुला और वृश्चिक रहें सतर्क, फैसले लेने से पहले बरतें सावधानी, जानें 12 राशियों का हाल

चयनित अभ्यर्थी ने जॉइन नहीं किया तो अगले उम्मीदवार को मिलेगा मौका

फिर घर-घर पहुंचेंगे BLO, मतदाता सूची को लेकर आया बड़ा अपडेट

7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला

रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने किया बड़ा ऐलान

Advertisment

रायपुर के रायखेड़ा निजी प्लांट में बवाल : मजदूरों ने किया पथराव; थाना प्रभारी घायल

Media Yodha Desk Mon, Oct 5, 2026

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रायखेड़ा स्थित अदानी पावर प्लांट में मजदूरों के बीच विवाद के बाद जमकर बलवा और पथराव हो गया। घटना में खरोरा थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रायपुर से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात प्लांट में बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पथराव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि गांव में शराब बिक्री का विरोध करने को लेकर भी विवाद गहरा गया था।

घटना के दौरान रायखेड़ा के सरपंच दिनेश वर्मा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई और उसके कांच क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने के बाद खरोरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान पथराव में थाना प्रभारी को चोट लग गई।

मामले को लेकर विधानसभा सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि रायखेड़ा स्थित निजी प्लांट में मजदूरों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच शराब बेचने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे, जहां पथराव के कारण उनके वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मामले की जांच की जा रही है और विवाद के कारणों के साथ-साथ घटना में शामिल लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन