19th October 2026

BREAKING NEWS

ट्रेन में स्पीकर पर गाना बजाना पड़ेगा भारी! ₹1,000 जुर्माना और जेल तक की नौबत, रेलवे के नियम जान लें

टाइगर पर फायरिंग कर बाइक छोड़ ट्रेन से फरार हुए हमलावर, CCTV में कैद हुई तस्वीरें; अब तक क्या-क्या खुलासा?

छत्तीसगढ़ में आज खिली रहेगी धूप या बरसेंगे बादल? जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

10वीं-12वीं पास के लिए भर्ती का मौका, नाविक समेत इन पदों पर करें आवेदन

इन 7 मामलों में कभी न लें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद

Advertisment

CG Rail Connectivity : छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी, CM साय 20 अक्टूबर को करेंगे दो रेल लाइनों का उद्घाटन

Media Yodha Desk Mon, Oct 19, 2026

CG Rail Connectivity: छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में 20 अक्टूबर को महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राजधानी रायपुर में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इस दौरान ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन और अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। कार्यक्रम में रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी किया जाएगा।

रायपुर और रावघाट रेलवे स्टेशन पर होंगे कार्यक्रम

रेलवे का यह कार्यक्रम 20 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से रायपुर रेलवे स्टेशन और रावघाट रेलवे स्टेशन पर आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस दौरान ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कई सांसद भी होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में सांसद राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन, लक्ष्मी वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, भोजराज नाग और रूप कुमारी चौधरी के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

रेल सुविधाओं के विस्तार पर रहेगा जोर

ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद रेल लाइनों का उद्घाटन प्रदेश में रेल सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी के शिलान्यास से रेल इंजन के रखरखाव से जुड़ी सुविधाओं को विकसित करने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रेल सेवाओं की शुरुआत भी की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन