11th May 2026

BREAKING NEWS

गलत सीमांकन से भड़के ग्रामीण, आरआई-पटवारी को बनाया बंधक; पुलिस केस दर्ज

राजधानी रायपुर में बड़ी चोरी, ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के सोने-चांदी के गहने पार

5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने डाले हथियार, छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर थी एक्टिव

रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, पैनल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

सड़क किनारे गुपचुप खाना बना मुसीबत! छत्तीसगढ़ में 25 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार

Advertisment

Bank Holiday Today : क्या शनिवार 14 मार्च 2026 को बैंक खुले रहेंगे या रहेगा अवकाश? घर से निकलने से पहले जान लें पूरा अपडेट

Media Yodha Desk Sat, Mar 14, 2026

Bank Holiday Today: बैंक से पैसे निकालने के अलावा भी कई जरूरी कामों के लिए लोगों को बैंक ब्रांच जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोग अपने बैंकिंग काम शनिवार को निपटाना पसंद करते हैं, क्योंकि ज्यादातर दफ्तरों में शनिवार और रविवार की छुट्टी होती है। लेकिन कई बार लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद? नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं।

इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लेना बेहतर होता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी करता है, जिसमें अलग-अलग राज्यों और शहरों के अनुसार छुट्टियों की जानकारी दी जाती है। ऐसे में बैंक से जुड़ी ताजा खबरों और छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक ब्रांच जाने की योजना बनाना समझदारी होगी। अब आगे जानते हैं कि आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद।

आज शनिवार को बैंक बंद हैं

आज शनिवार 14 मार्च 2026 है। यह मार्च महीने का दूसरा शनिवार है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर सभी शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई त्योहार या छुट्टी का ऐलान न किया जाए। इससे साफ होता है कि देश भर में आज बैंक बंद रहेंगे।

मार्च 2026 में बची हुई बैंक छुट्टियों की जानकारी

छुट्टी की तारीख

दिन

क्यों बंद रहेंगे बैंक

कहां बंद रहेंगे बैंक

14 मार्च 2026

शनिवार

दूसरा शनिवार (बैंक हॉलिडे)

सभी राज्य यानी देश भर में

15 मार्च 2026

रविवार

वीकली छुट्टी (रविवार)

सभी राज्य यानी देश भर में

17 मार्च 2026

मंगलवार

शब-ए-क़द्र

मणिपुर, जम्मू-श्रीनगर

19 मार्च 2026

गुरुवार

गुड़ी पड़वा / उगादी / तेलुगु न्यू ईयर / चेराओबा / पहला नवरात्र

महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, श्रीनगर

20 मार्च 2026

शुक्रवार

ईद-उल-फित्र (रमजान) / जुमा-उल-विदा

मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, केरल, श्रीनगर, आंध्र प्रदेश

21 मार्च 2026

शनिवार

रमज़ान-ईद (ईद-उल-फ़ित्र) / ख़ुतुब-ए-रमजान / सरहुल

असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, श्रीनगर

22 मार्च 2026

रविवार

वीकली ऑफ (रविवार)

सभी राज्य यानी देश भर में

26 मार्च 2026

गुरुवार

श्री राम नवमी

मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर, झारखंड, हिमाचल प्रदेश

27 मार्च 2026

शुक्रवार

श्री राम नवमी (चैती दसाई)

मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेश

28 मार्च 2026

शनिवार

चौथा शनिवार (बैंक हॉलिडे)

सभी राज्य यानी देश भर में

29 मार्च 2026

रविवार

साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)

सभी राज्य यानी देश भर में

31 मार्च 2026

मंगलवार

महावीर जन्मकल्याणक / महावीर जयंती

गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड

छुट्टियों के दौरान भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक छुट्टियों के दिनों में भले ही शाखाएं बंद रहती हैं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहती हैं। ग्राहक एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं, यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। यानी ऑनलाइन लेनदेन और रोजमर्रा के डिजिटल भुगतान बिना किसी रुकावट के जारी रहते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन