9th October 2026

BREAKING NEWS

अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने चलेगा विशेष अभियान

गृह विभाग ने जारी किया आदेश; कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बॉज’’ के दौरान मुंगेली पुलिस की बड़ी का

“पहल” कार्यक्रम के तहत बिहान दीदियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

पुलिस ने 9 को किया गिरफ्तार

Advertisment

Mungeli News : “पहल” कार्यक्रम के तहत बिहान दीदियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Media Yodha Desk Fri, Oct 9, 2026

मुंगेली :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 08.10.2026 को जिला पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल राम रावटे के विशेष सहयोग से जिला पंचायत कार्यालय मुंगेली के सभाकक्ष में “पहल” कार्यक्रम के अंतर्गत बिहान दीदियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए ओटीपी, पिन, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने, खाता को सुरक्षित रखने, मोबाइल सिम अपने नाम पर रखने, पासवर्ड, व्हाटसऐप में ऑटो डाउनलोड बंद रखने, मोबाइल की उपयोगिता के सम्बन्ध में, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, अनजान क्यूआर कोड स्कैन नहीं करने तथा फर्जी कॉल एवं संदेशों से सावधान रहने के संबंध में जानकारी दी गई, साथ ही फर्जी केवाईसी, ऑनलाइन ठगी, यूपीआई एवं क्यूआर कोड के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी, फर्जी ग्राहक सेवा नंबर, सोशल मीडिया ठगी एवं डिजिटल गिरफ्तारी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

मुंगेली पुलिस की विशेष पहल जिले में बिहान दीदी एवं स्व.सहायता समूह के सदस्य महिलाओं को बनाया जाएगा साइबर दीदी

जिले में जिस प्रकार बिहान दीदियां गांव में आजीविका एवं सामाजिक जागरूकता की मजबूत कड़ी हैं, उसी प्रकार उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता की ग्राम स्तरीय कड़ी के रूप में सक्रिय करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बिहान दीदियों को “साइबर दीदी” के रूप में तैयार करने की पहल की गई, ताकि वे अपने परिवार एवं समुदाय के अन्य लोगों तक “हर गांव-हर घर” साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचा सकें। साथ ही महिलाओं एवं स्व-सहायता समूह के सदस्यों को "साइबर स्मार्ट नागरिक" बनाने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर सूचना देने तथा साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ जाती है। इस संबंध में साइबर घटना होने पर बिना देरी किए शिकायत करने के लिए उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया गया।

प्रदेश स्तर पर मुंगेली जिला पांचवें स्थान पर, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को एसएसपी श्री भोजराम पटेल ने किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “साइबर जागृति अभियान” में जिला मुंगेली द्वारा किए गए प्रभावी जागरूकता कार्यों के फलस्वरूप प्रदेश स्तर पर जिले को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए केवल पुलिस की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि आमजन की जागरूकता और सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी अपने परिवार, परिचितों एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, उपसंचालक पंचायत श्रीमती शिवानी सिंह, जनपद पंचायत सीईओ, जिला पंचायत के स्टाफ, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा बिहान दीदियां एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन