21st May 2026

BREAKING NEWS

12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

निजी स्कूलों पर सरकार का बड़ा एक्शन, फीस और किताबों की मनमानी पर होगी सख्त निगरानी

पहलगाम नरसंहार में बड़ा खुलासा - ‘लंगड़ा’ के इशारों पर चला था पूरा ऑपरेशन, NIA चार्जशीट में सनसनीखेज दावे

प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर… कई जिलों में पारा 43°C के पार, बिलासपुर सबसे गर्म

AI से बनी फेक फोटो-वीडियो की अब खैर नहीं! Google लाया पहचानने वाला नया फीचर

Advertisment

CG News : आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार पति के बचाव में पत्नी ने थाने में किया सुसाइड की कोशिश

Media Yodha Desk Tue, Aug 19, 2025

बिलासपुर : सिविल लाइन थाने में सोमवार को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी पति को बचाने के लिए आई पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। थाने के अंदर महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की धमकी दी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला को पकड़कर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत सोमवार को गश्त पर निकली पुलिस टीम ने मिनीबस्ती निवासी संजू टंडन को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने संजू टंडन को थाने लाकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही थी।

जैसे ही इसकी जानकारी मिली, संजू की पत्नी मंजू टंडन मिली वो अपने परिजनों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंच गई। वहां उसने हंगामा करना शुरू कर दिया और पति को छोड़ने की मांग करने लगी। हंगामे के बीच मंजू पेट्रोल की बोतल लेकर थाने के अंदर घुस गई और अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। उसने पुलिस के सामने ही आत्महत्या करने की धमकी दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत महिला को पकड़कर काबू में कर लिया।

सिविल लाइन थाने के सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि, आरोपी संजू टंडन को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। पत्नी ने कार्रवाई रोकने के लिए आत्महत्या की धमकी दी थी। महिला को भी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन