15th May 2026

BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परसाकापा मे 10

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के वैगन में भड़की आग

4 हत्याओं का सनसनीखेज खुलासा! बेटे ने ही परिवार को उतारा मौत के घाट, संपत्ति के लिए रची खौफनाक साजिश

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट! 300 से ज्यादा पंप बंद, रातभर पेट्रोल के लिए लाइन में खड़े रहे लोग

RCB vs KKR मैच में बवाल! रायपुर स्टेडियम के गेट तोड़कर अंदर घुसी बेकाबू भीड़

Advertisment

CG Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ का असर, कल इस क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार, आज मौसम रहेगा साफ

Media Yodha Desk Sun, Feb 1, 2026

CG Weather Update : रविवार को मौसम शुष्क रहने के बाद सोमवार को सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. इसकी एकमात्र वजह सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ है. पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई. वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी दी कि एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर अफगानिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. 

एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. प्रदेश में आज 1 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 2 फरवरी से उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार क्रमिक वृद्धि हो सकती है.

रायपुर में आज के कार्यक्रम

राजधानी रायपुर में रविवार को सुबह के वक्त धुंध छाए रहने की संभावना है. आज के दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन