9th October 2026

BREAKING NEWS

इन 6 राशियों के लिए खास रहेगा शुक्रवार, करियर-धन में मिल सकते हैं नए मौके; पढ़ें 9 अक्टूबर का राशिफल

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा! शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए इतने करोड़

देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर 16 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई, भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा; वीडियो वायरल

17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 150 यात्री थे सवार

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में वैलेंटाइन डे पर मौसम रहेगा साफ, अगले 7 दिन में कोई बड़ा बदलाव नहीं

Media Yodha Desk Sat, Feb 14, 2026

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर बना हुआ है. वेलेंटाइन डे पर अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह मौसम राहत भरा रहने वाला है. राजधानी में दिन के वक्त हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, हालांकि सुबह धुंध भी छाए रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने अगले 7 दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं जताई है. पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा. प्रदेश में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई. अगले दो दिन मौसम शुष्क ही रहने के आसार हैं. 

बारिश के संकेत नहीं 

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश में वर्तमान में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है. इसके कारण पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में शनिवार को मौसम शुष्क रहने वाला है. सुबह के वक्त धुंध छाए रहने के आसार हैं. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.write something...

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन