8th October 2026

BREAKING NEWS

कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि, जानें आज-कल का वेदर अपडेट

11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; बॉलीवुड में शोक की लहर

क्या चीनी से आती है लिवर में सूजन, डॉक्टर से जानें

10वीं-12वीं पास के लिए 365 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

Advertisment

CG Cabinet Meeting : 11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Media Yodha Desk Thu, Oct 8, 2026

CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सियासी और प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने वाली हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास में होगी।

बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों और प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। सरकार की ओर से कई अहम फैसलों पर मुहर भी लग सकती है।

माना जा रहा है कि बैठक में बाढ़ राहत और धान खरीदी से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से चर्चा हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के मौजूदा हालात और जनहित से जुड़े अन्य प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखे जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को आगामी दिनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद सरकार कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन