21st May 2026

BREAKING NEWS

महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 परियोजना अधिकारी समेत 30 पर्यवेक्षकों का तबादला

2.34 करोड़ का सोना लेकर फरार हुआ ज्वेलरी शॉप का कर्मचारी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

डायल 112 सेवा वाहनों का कलेक्ट्रेट परिसर मुंगेली में किया गया शुभारंभ

महंगाई के बीच अभिभावकों को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ेगी

जनगणना में गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी! सही जवाब देना होगा अनिवार्य, नंबर मिटाया तो जुर्माना

Advertisment

NHM कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन : PPE किट पहनकर बाजार में मांगी भीख, नियमितीकरण की मांग तेज

Media Yodha Desk Wed, Aug 27, 2025

मनेंद्रगढ़ : नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. बुधवार को एनएचएम कर्मचारियों ने PPE किट पहनकर बाजार में भीख मांगते हुए प्रदर्शन किया. ये वही किट है, जो कोरोना काल में पहनी जाती थी.

PPE किट पहनकर कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन को कोरोना काल में किए अपने काम की याद दिलाई. साथ ही हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगी. कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार बजट नहीं होने की बात करती है तो हम भीख मांग कर फंड इकट्ठा कर रहे हैं. इस फंड को सरकार को मनी ऑर्डर किया जाएगा.

एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमा गई है. कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना कल में जान हथेली पर लेकर काम किया, हमारा भी परिवार है. नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर हमें मजबूरी में हड़ताल का सहारा लेना पड़ा है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन