CG News : बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी, आतिशबाजी और रील! नायब तहसीलदार का वीडियो वायरल, FIR दर्ज
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में बीच सड़क पर कार खड़ी कर जन्मदिन मनाने और आतिशबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुरुआत में वीडियो को रायपुर का बताया जा रहा था, लेकिन जांच में घटना बिलासपुर के रिवर व्यू रोड की निकली। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार मालिक और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सरजू बगीचा निवासी अमित साहू ने शिकायत में बताया कि 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1 बजे रिवर व्यू रोड पर कार खड़ी कर जन्मदिन मनाया जा रहा था। इससे यातायात बाधित होने और दुर्घटना की आशंका थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार नंबर CG-04-NY-1910 के मालिक और चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार विपिन पटेल की पोस्टिंग रायपुर जिले में है, जिसके कारण वीडियो को पहले रायपुर का बताया गया। सार्वजनिक सड़क पर इस तरह जश्न मनाने और आतिशबाजी करने से यातायात व सुरक्षा पर खतरा पैदा हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन