4th July 2026

BREAKING NEWS

रेलवे ग्रुप-डी लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, अभी कैलेंडर में करें नोट

Apple का ‘सबसे सुरक्षित’ फीचर लीक, ईमेल प्राइवेसी पर खतरा!

'सबकी दुआ चाहिए'! गौरी संग शादी पर आमिर खान ने लगाई मुहर, जानिए कब और कहां होगी वेडिंग

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत! 6 जुलाई से 38 गांवों में होगा प्री-टेस्ट

चिप्स खाने वालों सावधान! रोजाना की ये आदत बढ़ा सकती है भूलने की बीमारी का खतरा, स्टडी में बड़ा खुलासा

Advertisment

CG News : बुजुर्ग महिला के शव दफनाने पर गांव में हंगामा, तीन घंटे तक जारी रही तनावपूर्ण स्थिति

Media Yodha Desk Sun, Feb 15, 2026

धमतरी : जिले के दुगली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुहाननाला गांव में बुजुर्ग महिला के शव दफनाने को लेकर रविवार को जमकर बवाल मच गया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद मामला शांत हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पुलिस बल और डीआरजी के जवान तैनात किए गए थे। जानकारी के अनुसार, 80 वर्षीय तितरो बाई का निधन 3 फरवरी को हुआ था। आरोप है कि परिजनों ने महिला का शव चोरी-छिपे दफना दिया।

ग्रामीणों को इसकी जानकारी बाद में मिली, जिसके बाद आक्रोश फैल गया। ग्रामीण दफनाए गए शव को उखाड़ने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे और दुगली थाने में शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना था कि परिवार पिछले आठ वर्षों से ईसाई धर्म अपना चुका था और बिना गांव की सहमति के शव दफनाया गया। इसे लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की समझाइश और बातचीत के बाद विवाद उस समय शांत हुआ जब परिजनों ने लिखित में यह आश्वासन दिया कि वे पुनः अपने मूल धर्म में वापस आ गए हैं। लिखित बयान देने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ और प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन