19th May 2026

BREAKING NEWS

साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, दिल्ली-यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार, ठगी का तरीका चौंकाने वाला

गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने निकले कांग्रेस प्रतिनिधि दल को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

11 पूर्व सरपंचों को जेल भेजने का SDM कोर्ट ने दिया आदेश

जंगल में दिखा दुर्लभ सफेद एल्बिनो भालू, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग की बढ़ी निगरानी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू, 4 राज्यों के CM शामिल

Advertisment

Amit Shah Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रात रायपुर पहुंचेंगे, शनिवार की सुबह जाएंगे जगदलपुर

Media Yodha Desk Fri, Oct 3, 2025

रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 8:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे नया रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार को दोपहर 12 बजे वे विशेष विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।

जगदलपुर में गृहमंत्री शाह का दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित है। पूजा के पश्चात वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा मुरिया दरबार में शामिल होंगे जो आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का एक प्रमुख आयोजन माना जाता है।

इस दौरान गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने शाह के प्रवास और कार्यक्रमों को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। मुरिया दरबार में शामिल होकर वे बस्तर की जनता से सीधा संवाद भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन