3rd August 2026

BREAKING NEWS

“पहल” अभियान के तहत फास्टरपुर व रविंद्र हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डायल-112 की मानवीय पहल, जरूरतमंद को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार

ट्रंप का बड़ा ऐलान, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुलेगा

भव्य होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन समारोह, जानें भारत में कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी

Advertisment

CG News : अंडा नहीं मिला तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, गांव में मचा हड़कंप; घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा...

Media Yodha Desk Sun, Aug 2, 2026

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अंडा खाने को नहीं मिलने से नाराज एक युवक गांव में लगे एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला का है। इसी गांव में रहने रहने वाले शिव शंकर (पिता शुकुल) को रोज अंडा खाने की आदत है। घटना के दिन जब उसे अंडा नहीं मिला, तो वह गुस्से में आकर टावर पर चढ़ गया। इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण और पुलिस पहुंची। काफी देर तक चली समझाइश और मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। परिजनों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन