17th October 2026

BREAKING NEWS

शनिदेव की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, अटके काम होंगे पूरे; पढ़ें 12 राशियों का हाल

26वीं छत्तीसगढ़ जूनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाले के किरदार में छाए एक्टर

Advertisment

छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC! : मुख्यमंत्री साय बोले- शीतकालीन सत्र में लाया जाएगा विधेयक

Media Yodha Desk Fri, Jul 24, 2026

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक होगी, जिसके बाद आने वाले शीतकालीन सत्र में इसे पारित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कर्नाटक रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि कांग्रेसी कश्मीर की तरह पत्थरबाजी में उतर आए हैं. लोकतंत्र में प्रदर्शन का अधिकार सबको है, लेकिन कश्मीर में जैसे पत्थरबाजी होती है, कांग्रेसी भी वैसे ही पत्थरबाजी में उतर आए हैं. कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई तो होगी ही.

वहीं अपने कर्नाटक दौरे के लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज कर्नाटक के सत्य साईं ग्राम में स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस मौके पर सभी प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात होगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन