26th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

कवर्धा : कवर्धा में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, जंगल में मिला शव

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों महिलाएं जंगल में भाजी तोड़ने गई थीं, इसी दौरान तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कुकदुर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव की है। मृतकों की पहचान और घटना का विवरण

  • मृतकों की पहचान तिहरी बाई और रामबाई के रूप में हुई है।

  • दोनों महिलाएं रिश्तेदार थीं और एक ही परिवार से थीं।

  • मंगलवार शाम करीब 5 बजे दोनों महिलाएं जंगल गई थीं।

  • देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।

  • बुधवार सुबह दोनों के शव बाहपानी जंगल में पड़े मिले।

  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की। मौसम विभाग ने पहले ही जारी किया था अलर्ट

मौसम विभाग ने पहले ही छत्तीसगढ़ समेत कई हिस्सों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया था।
राज्य में मानसून एक्टिव है और कई जिलों में लगातार बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।कहां और कब होता है ज्यादा खतरा?

  • खुले खेत, मैदान और जंगलों में बिजली गिरने की संभावना अधिक होती है

  • पेड़ के नीचे खड़ा होना खतरनाक हो सकता है

  • तालाब, नदी के किनारे या ऊंची इमारतों की छत पर भी खतरा रहता है

  • बिजली चमकते समय मेटल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पास न रहें बचाव के जरूरी उपाय

  1. बिजली गरजते समय घर से बाहर न निकलें

  2. टीवी, फ्रिज, मोबाइल फोन जैसे उपकरण बंद कर दें

  3. खुली छत, बालकनी, खेत या पेड़ के नीचे न जाएं

  4. खिड़कियां-दरवाजे बंद रखें और बिजली की सप्लाई काट दें

  5. जानवरों को खुले में न छोड़ें

  6. बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर और तारों से दूर रहें आखिर कैसे गिरती है आकाशीय बिजली?

वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रेंकलिन के अनुसार, बादलों में मौजूद जल कण वायु की रगड़ से आवेशित हो जाते हैं।

  • कुछ बादलों पर पॉजिटिव चार्ज, कुछ पर निगेटिव चार्ज होता है

  • जब ये बादल टकराते हैं तो बिजली उत्पन्न होती है

  • बिजली की धाराएं धरती तक पहुंचती हैं, जिनमें होता है हजारों वोल्ट का करंट

  • यह जानलेवा हो सकती है, खासकर जब इंसान खुले में हो

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन