3rd July 2026

BREAKING NEWS

दिल्ली में तैयार होगा पहला रेडिएशन-प्रूफ CBRN कमांड सेंटर

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ई-कोष से मिलेगा आसान लोन, सरकार का बड़ा फैसला

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - छत्तीसगढ़ के 17 जजों को मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने की याचिका खारिज; जानें कोर्ट में क्या हुई अहम बहस

शिक्षा मंत्री के गृह जिले में अतिथि शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 1532 शिक्षक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Advertisment

CG Road Accident : ड्यूटी पर जा रहे दो पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

Media Yodha Desk Wed, Feb 25, 2026

बलौदाबाजार : जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। दोनों ड्यूटी जाने के लिए एक बाइक पर सवार होकर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक धर्मेंद्र यादव और प्रशांतधर दीवान की मौत हो गई। इस घटना के बाद बलौदाबाजार पुलिस में शोक की लहर है।

भीषण सड़क हादसे में दो जवानों की मौत से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। कांस्टेबल प्रशांतधर दीवान और धर्मेंद्र यादव एक बाइक में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान थाना हथबंद क्षेत्र के उडेला-पौसरी के पास तेज रफ़्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, आरक्षक धर्मेंद्र यादव की मोके पर ही मौत हो गई।

धमेंद्र यादव वर्तमान में साइबर सेल में पदस्थ थे और ग्राम परसबोड थाना साजा जिला बेमेतरा के निवासी थी। हादसे में हथबंद निवासी आरक्षक प्रशांतधर दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया था। उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। आरक्षक प्रशांतधर दीवान हथबंद में तैनात थे और नवागढ़ जिला बेमेतरा के रहने वाले थे।इस घटना के बाद बलौदाबाजार पुलिस में शोक की लहर है। भीषण सड़क हादसे में दो जवानों की मौत से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन