4th October 2026

BREAKING NEWS

आज इन राशियों को मिल सकता है सफलता का मौका, जानें नौकरी, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा दिन

पथरिया पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल का मामला, उमरिया में महिला की हत्या का हुआ खुलासा

IFS अधिकारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले- मामला कोर्ट में विचाराधीन

मुंबई में CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर FIR; दिल्ली में भी 3 केस

जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

Advertisment

CG Road Accident : यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 लोग गंभीर घायल

Media Yodha Desk Sun, Jan 4, 2026

बालोद : डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमहाटोला में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी उसकी चपेट में आ गईं.

मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे बाइक खड़ी कर चिकन लेने गए थे, इसी दौरान हादसा हो गया. दुर्घटना में बस में सवार तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए. सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया.

दादा ट्रेवल्स की यह बस भानुप्रतापपुर से दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी, जिसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन