3rd October 2026

BREAKING NEWS

IFS अधिकारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले- मामला कोर्ट में विचाराधीन

मुंबई में CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर FIR; दिल्ली में भी 3 केस

जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

अभिषेक-वैभव ने कूटा, नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

हमाम अलहमामी की सामने आई पूरी कहानी

Advertisment

Chhattisgarh : IFS अधिकारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले- मामला कोर्ट में विचाराधीन

Media Yodha Desk Sat, Oct 3, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के IFS अधिकारी पंकज सिंह राजपूत और उनकी पत्नी अदिति सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब सार्वजनिक चर्चा में आ गया है। अदिति सिंह ने एक वीडियो जारी कर अपने पति, सास, ससुर और ननद पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पति पर अपमानजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। अदिति का कहना है कि उनके नाबालिग बेटे के साथ भी कथित तौर पर ऐसा व्यवहार किया जाता है।

अदिति सिंह ने सामाजिक और आर्थिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2020 में कोर्ट से नोटिस मिलने के बाद उनके बेटे के लिए हर महीने 8 हजार रुपये दिए जाने लगे। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में एक अदालत ने पंकज राजपूत की ओर से उनकी मां निर्मला देवी के खिलाफ दायर मामला खारिज कर दिया है।

अधिकारी ने आरोपों को बताया पारिवारिक विवाद

वहीं, IFS अधिकारी पंकज सिंह राजपूत ने मीडिया से बातचीत में लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए इसे पारिवारिक विवाद बताया है। उनका कहना है कि यह मामला पिछले करीब पांच वर्षों से अदालत में चल रहा है और ऐसी स्थिति में इसे सार्वजनिक मंच पर उठाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि वह बच्चे के अभिभावक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

स्टाफ से व्यवहार को लेकर भी शिकायत

इस पारिवारिक विवाद के बीच पंकज राजपूत के स्टाफ के साथ व्यवहार को लेकर भी शिकायतों की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, महासमुंद में पदस्थापना के दौरान पूरे स्टाफ की ओर से उन्हें हटाने की मांग को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखे जाने की बात कही गई थी।

फिलहाल पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़े मामले अदालत में विचाराधीन बताए जा रहे हैं। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों और दावों पर अंतिम स्थिति न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन