17th October 2026

BREAKING NEWS

सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को महिंद्रा वीरो ने मारी थी टक्कर, मौत के मामले में जरहागांव पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्त

सिम्स में कराया इलाज; पैर में चढ़ा प्लास्टर

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंधों में छूट; 100% टैरिफ का खतरा टला

22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मु, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क; कोर्ट का आदेश जारी

Advertisment

Today Weather Update : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ नया सिस्टम, इन जिलों में बारिश से बदला मौसम; राजधानी समेत कई जगहों पर तापमान में गिरावट

Media Yodha Desk Sun, Aug 9, 2026

Today Weather Update: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने लो प्रेशर एरिया के असर से छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां देखने को मिल रही है. प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई. सबसे ज्यादा पानी बलरामपुर और बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर गिरा. मौसमी वर्षा सामान्य से 7 प्रतिशत कम रही. वहीं देर शाम शुरू हुई बारिश ने राजधानीवासियों को उसम से राहत दी. रायपुर में शनिवार को करीब 3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर गया. 7 अगस्त को 33 डिग्री तापमान में गिरकर शनिवार को 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा.

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 9 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार बने हुए हैं. प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से आसमान में काले बादल छाने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर, में आकाशीय बिजली और वर्षा होने की संभावना जताई है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम 

रायपुर शहर और आसपास के इलाकों में 9 अगस्त को एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 31 डिग्री अधिकतम और 25 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन