14th May 2026

BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परसाकापा मे 10

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के वैगन में भड़की आग

4 हत्याओं का सनसनीखेज खुलासा! बेटे ने ही परिवार को उतारा मौत के घाट, संपत्ति के लिए रची खौफनाक साजिश

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट! 300 से ज्यादा पंप बंद, रातभर पेट्रोल के लिए लाइन में खड़े रहे लोग

RCB vs KKR मैच में बवाल! रायपुर स्टेडियम के गेट तोड़कर अंदर घुसी बेकाबू भीड़

Advertisment

CG Weather Update : सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार

Media Yodha Desk Wed, Feb 4, 2026

CG Weather Update : फरवरी के चौथे दिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर, सुकमा और राजनांदगांव में सूरज ने अपने 32 डिग्री का तेवर दिखाया. इसके पूर्व रात के मौसम में किसी तरह का बदलाव महसूस नहीं किया गया. देश के मौसम को प्रभावित करने वाला पश्चिमी विक्षोभ 5 के बाद 8 फरवरी को भी सक्रिय होगा. अभी सुबह-सुबह ठंड के कारण गर्म कपड़े की आवश्यकता होती है, इसके बाद दिन चढ़ने के साथ ही धूप अपना असर दिखाने लगती है. पिछले तीन दिन से सबसे अधिक तापमान वाले शहर में रायपुर के साथ राजनांदगांव का नाम भी जुड़ गया.

मंगलवार को दोनों शहरों का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इसके अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में मौसम अपनी सामान्य स्थिति में रहा. अभी पेंड्रा, जगदलपुर और माना का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर टिका रहा. आने वाले दिनों में इसमें भी बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने जानकारी दी कि अभी एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास विस्तारित है. कल 4 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. वहीं एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है.

रायपुर में आज के कार्यक्रम ?

राजधानी रायपुर में आज 4 फरवरी को सुबह के वक्त धुंध छाए रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के नजदीक बने रहने की संभावना है. इससे साफ है कि दोपहर के वक्त गर्मी का अहसास हो सकता है. वहीं रात के वक्त हल्की ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन