10th October 2026

BREAKING NEWS

शनिवार को मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा दिन? जानें अपना भविष्य

अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने चलेगा विशेष अभियान

गृह विभाग ने जारी किया आदेश; कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बॉज’’ के दौरान मुंगेली पुलिस की बड़ी का

“पहल” कार्यक्रम के तहत बिहान दीदियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Advertisment

CG BREAKING : बालोद-बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, कोर्ट परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा और शुरू हुई जांच

Media Yodha Desk Mon, Mar 9, 2026

बालोद/बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। इसी बीच आज बालोद कोर्ट और बेमेतरा जिला न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है। धमकी मिलने के बाद कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं पुलिस ने कोर्ट परिसर से सभी मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित सर्किट हाउस लेकर पहुंची और सभी अधिवक्ताओं को भी बाहर निकाला गया है। फिलहाल, कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बम स्क्वॉड की टीम जांच में जुट गई है।

बता दें कि 25 फरवरी को छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिससे हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। इसके अलावा, इससे पहले प्रदेश के अन्य जिलों जैसे राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर के न्यायालयों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, जांच में यह बात सिर्फ अफवाह निकली थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन