17th October 2026

BREAKING NEWS

शनिदेव की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, अटके काम होंगे पूरे; पढ़ें 12 राशियों का हाल

26वीं छत्तीसगढ़ जूनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाले के किरदार में छाए एक्टर

Advertisment

मुंगेली पुलिस की मानवता आई सामने : रात में भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

Media Yodha Desk Fri, Jul 24, 2026

मुंगेली :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में मुंगेली पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं मानवीय सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय कार्य किया गया।

दिनांक 23/24.07.2026 के दरम्यानी रात्रि लगभग 12:45 बजे डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिम्हा में एक संदिग्ध व्यक्ति देर रात गांव में घूम रहा है,सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 एवं थाना सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा उक्त व्यक्ति को सुरक्षित थाना सिटी कोतवाली मुंगेली लेकर आई।

थाने में पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम साहिल रात्रे बताया, किंतु मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण वह अपने निवास संबंधी सही जानकारी नहीं दे पा रहा था। वह बार-बार केवल "बरदुली" शब्द बोल रहा था तथा कभी तखतपुर तो कभी जरहागांव का नाम बता रहा था।

पुलिस ने संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए पहले थाना तखतपुर से संपर्क किया, जहां इस नाम का कोई गांव नहीं होने की जानकारी मिली, इसके पश्चात थाना जरहागांव से संपर्क कर ग्राम बरदुली के सरपंच प्रतिनिधि श्री तुकाराम साहू का मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया। उनसे संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि साहिल रात्रे ग्राम बरदुली का निवासी है तथा उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

जानकारी की पुष्टि होने के बाद मुंगेली पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए रात्रि में ही साहिल रात्रे को सुरक्षित उसके गांव बरदुली पहुंचाया तथा सरपंच प्रतिनिधि श्री तुकाराम साहू की उपस्थिति में उसके माता-पिता के सुपुर्द किया।

लंबे समय बाद अपने पुत्र को सकुशल देखकर उसके माता-पिता की आंखें खुशी से नम हो गईं। उन्होंने मुंगेली पुलिस की संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए बार-बार धन्यवाद व्यक्त किया। उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली श्री कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक भानू प्रताप बर्मन, प्र.आर. सुरेश जांगड़े, आर. राधेराम ध्रुव, संजय यादव का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन