3rd July 2026

BREAKING NEWS

दिल्ली में तैयार होगा पहला रेडिएशन-प्रूफ CBRN कमांड सेंटर

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ई-कोष से मिलेगा आसान लोन, सरकार का बड़ा फैसला

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - छत्तीसगढ़ के 17 जजों को मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने की याचिका खारिज; जानें कोर्ट में क्या हुई अहम बहस

शिक्षा मंत्री के गृह जिले में अतिथि शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 1532 शिक्षक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना, मौसम रहेगा शुष्क

Media Yodha Desk Thu, Feb 26, 2026

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी, इसके बाद आगामी दिनों में मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं प्रदेश में अगले सात दिनों में न्यूनतम तापमान में भी कोई खास परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है।

मौसम सारांश

प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। प्रदेश में कहीं भी उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं की गई।

सिनोप्टिक सिस्टम

उत्तर-पश्चिमी तमिलनाडु से मध्य महाराष्ट्र तक आंतरिक कर्नाटक होते हुए एक निम्न दाब रेखा समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 49 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। यह पश्चिमी विक्षोभ 2 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले एक सप्ताह में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में गिरावट के बाद वृद्धि होने की संभावना है। उपरोक्त पश्चिमी विक्षोभ के कारण 1 मार्च से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर वर्षा होने की स्थिति बन रही है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

26 फरवरी को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन