8th October 2026

BREAKING NEWS

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा! शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए इतने करोड़

देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर 16 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई, भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा; वीडियो वायरल

17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 150 यात्री थे सवार

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त

Advertisment

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में ठंड की वापसी, रात का तापमान गिरा 3 डिग्री तक, दुर्ग सबसे ठंडा

Media Yodha Desk Thu, Feb 5, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम फिलहाल ड्राई बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे रात में ठंड महसूस होने की संभावना है। वहीं अगले पांच दिनों तक दिन के तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। रायपुर समेत कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बिलासपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा रोड सहित कई शहरों में तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रिकॉर्ड किया गया।

बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन