11th October 2026

BREAKING NEWS

पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

एक ही परिवार में दो मौतों से सनसनी, सड़क किनारे मिला बेटे का शव तो घर में मृत मिली मां

मणिपुर में 12 घंटे तक हिंसा, संघर्ष में 9 लोगों की मौत; उपद्रवियों ने घर-दुकानों में लगाई आग

Advertisment

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन : समस्याओं के समाधान को लेकर कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

Media Yodha Desk Sat, Apr 18, 2026

बिलासपुर : पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को लेकर आज छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्यवाही एवं व्यवस्थाओं को सुचारू करने की मांग की। यह ज्ञापन छात्र नेता नीरज यादव एवं लक्की साहू के नेतृत्व में सौंपा गया।

ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत मार्कशीट, डिग्री एवं डुप्लीकेट मार्कशीट की हार्डकॉपी प्राप्त करने में अत्यधिक विलंब हो रहा है, जिसके कारण छात्र-छात्राएँ कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने को विवश हैं और उन्हें रोजगार सहित अन्य आवश्यक कार्यों में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद एवं विद्या परिषद की बैठकों से संबंधित पूर्व सूचना, बैठक के एजेंडा एवं लिए गए निर्णयों को नियमानुसार वेबपटल पर प्रकाशित नहीं किए जाने से प्रशासनिक पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। पूर्व में कार्यपरिषद की बैठक के दस्तावेज नियमित रूप से अपलोड किए गए हैं इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न माध्यमों से जारी की जाने वाली निविदाओं की जानकारी भी समय-समय पर वेबपटल पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे पारदर्शिता में कमी आने एवं अनावश्यक गतिरोध की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। इस दौरान छात्र नेता सूरज सिंह राजपूत ने कहा कि छात्रों के निरंतर विकास एवं उनके भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सकारात्मक एवं जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है।

इसलिए मुक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री मिश्रा का ध्यानाकर्षित करने हुए छात्रों ने मांग की कि उक्त सभी समस्याओं पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करते हुए व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारू बनाया जाए, अन्यथा वे चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान रोहन प्रकाश, प्रिंस, वैभव, जुनैद, द्रविड, राहुल व अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन