17th October 2026

BREAKING NEWS

शनिदेव की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, अटके काम होंगे पूरे; पढ़ें 12 राशियों का हाल

26वीं छत्तीसगढ़ जूनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाले के किरदार में छाए एक्टर

Advertisment

प्रदेश किकबॉक्सिंग संघ का चुनाव सम्पन्न : आकाश गुरुदीवान फिर बने महासचिव; बिलासपुर के बैमा नगोई के है निवासी

Media Yodha Desk Mon, Jul 27, 2026

आज दिनांक 27 जुलाई को किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की वार्षिक साधारण सभा की बैठक एवं चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अनिल मिश्रा, सेवानिवृत सहायक संचालक (खेल),लोक शिक्षण संचालनालय ने बताया कि एसोसिएशन के नई प्रबंधकारिणी का चुनाव सत्र 2026 से 2030 हेतु संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण द्वारा नामित पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी , सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर की उपस्थिति में हुआ। जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री छगन मूंदड़ा को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया।

इसी प्रकार कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान एवं कोषाध्यक्ष प्रभात साहू चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर मनीष बाग, रघुनाथ नायक, व्यंकेश दास मानिकपुरी, संकल्प तिवारी तथा संयुक्त सचिव हेतु प्रीति मिश्रा, रोशनी सेन, स्वाति राजवाड़े, अमन सोनी चुने गए। सरवर एक्का, मयंक डडसेना, भानु प्रताप साहू, एवं ममता सिंह ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य में स्थान मिला।

सरजीत सिंह बक्शी,दुर्गेश पटेल,रुक्मणी यादव,अनीता पोडीयम,आकाश रजक, प्रवीण शर्मा, कुलदीप गुप्ता,दीपांजलि खलखो सभा के साधारण सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। नवीन प्रबंधकारिणी के निर्वाचन पर सभी जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों,खेलप्रेमियों ने बधाई दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन