19th July 2026

BREAKING NEWS

अवैध गतिविधियों, बाहरी प्रवासियों और संदिग्धों पर रखें कड़ी निगरानी

एक्ट्रेस की बातें सुन लोगों ने लिए जमकर मजे

पढ़ाई भी, कमाई भी! कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए 5 शानदार पार्ट-टाइम जॉब्स, बढ़ेगी इनकम और एक्सपीरियंस

ये 5 चीजें रोज़ चुपचाप कर रही हैं आपके लिवर को कमजोर

Instagram पर Teenagers ने Self-Harm की बात की तो तुरंत Parents को मिलेगा Alert

Advertisment

SSP भोजराम पटेल का सख्त निर्देश : अवैध गतिविधियों, बाहरी प्रवासियों और संदिग्धों पर रखें कड़ी निगरानी

Media Yodha Desk Sat, Jul 18, 2026

आज दिनांक 18.07.2026 को मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल भा.पु.से. के द्वारा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियो एवं साइबर सेल की मीटिंग लेकर अवैध गतिविधियो एवं बाहरी प्रवासी व्यक्तियों पर नजर रखने हेतु प्रेस नोट जारी करते हुये निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त नागरिकोें से अपील की गई कि जिले का कोई भी व्यक्ति जो मकान मालिक है और मकान को किराया में देता है तो संबंधित थाना क्षेत्र मे इसकी सूचना प्रेषित करेगा एवं किरायेदारों के सत्यापन के लिये स्वंय थानें के माध्यम से इसकी जानकारी रखेगा व संबंधित किरायेदार का सत्यापन करायेगा साथ ही छ.ग. पुलिस के द्वारा जारी पुलिस ‘‘समाधान एप’’ मकान मालिक मोबाइल मे इंस्टॉल करके रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात् किरायादारों (राज्य एवं प्रवासी दीगर राज्य से आने वाले व्यक्तियों) की एंट्री कर सत्यापन करायेंगें, इस संबंध मे समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र मे किराया देने वाले मकान मालिकों को जागरूक करने नोटिस जारी करने स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई साथ ही थाना चौकी प्रभारी क्षेत्र मे ग्राम कोटवार के माध्यम से फेरी लगाकर घुमने वाले व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से चेक कर फेरीवालों का आधार कार्ड,आवश्यक दस्तावेज चेक करने के निर्देश दिये गये तथा थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि वें अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले गांव के कोटवारों के माध्यम से फेरी लगाकर घुमने वालों कों क्षेत्र मे घुमने से पहले संबंधित थाना मे मुसाफिरी दर्ज कराने के लिये कहेंगें।


वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जिले मुंगेली के अंतर्गत आने वाले सभी थाना चौकी क्षेत्रान्तर्गत आने वाले आद्यौगिक संस्थानों, ढाबा,लॉज मे कार्यरत स्टॉफ एवं हॉटलों मे ठहरने वाले टुरिस्ट/आंगतुक व्यक्तियों की प्रतिदिन की ‘‘समाधान एप’’ मे एंट्री करेंगें।

अपील:- मुंगेली पुलिस के द्वारा मुंगेली जिले के सभी निवासियों से अपील की गई है कि उनके घर एवं कार्यस्थल के आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या अनजान व्यक्ति अगर निवासरत है या उसकी गतिविधियां अवैध या संदिग्ध है या संदिग्ध अवस्था मे घुमता दिखाई देता है या बाहरी व्यक्ति है तो इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 मे देवें तथा यदि कोई अवैध कार्यो मे संलिप्तता ,अवैध हथियार या नशे के कारोबार मे संलिप्त है तो इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम 9479193044 मे देवें एवं सायबर ठगी होने पर 1930 मे अपनी शिकायत तत्काल दर्ज करायें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन