खिलौनों से खेलने की उम्र में बाँटी खुशियाँ : 3 साल की नन्हीं समृद्धि ठाकुर ने पेश की सेवा और संस्कारों की अनूठी मिसाल
‘हर घर दिवाली–घर-घर दिवाली’ अभियान के 10वें संस्करण में 250 से अधिक लोगों तक पहुँची खुशियाँ
बिलासपुर। सेवा के लिए उम्र नहीं, बल्कि दिल में प्रेम और संवेदना होनी चाहिए। इसी भावना की अनूठी मिसाल पेश करते हुए महज 3 वर्षीय नन्हीं समृद्धि ठाकुर के हाथों से 250 से अधिक जरूरतमंद एवं मेहनतकश लोगों तक दीपावली की खुशियाँ पहुँचाई गईं।
समृद्धि प्रयास एक पहल फाउंडेशन द्वारा लगातार 10वें वर्ष आयोजित ‘हर घर दिवाली–घर-घर दिवाली 2026’ अभियान धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक सफलतापूर्वक चलाया गया।
इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, मिट्टी के दीये, पूजा का तेल, अगरबत्ती, माचिस, मिठाइयाँ एवं आतिशबाजी की सामग्री से युक्त दीपावली उपहार पैकेट प्रदान किए गए।
वहीं रिक्शा चालकों, डिलीवरी कर्मियों, फल-सब्जी विक्रेताओं, छोटे दुकानदारों एवं अन्य मेहनतकश लोगों को मिठाइयाँ बाँटकर त्योहार की खुशियाँ साझा की गईं।
नन्हे हाथों से मानवता का बड़ा संदेश
फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ठाकुर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जरूरतमंदों को केवल उपहार देना नहीं, बल्कि बच्चों में बचपन से ही सेवा, संवेदना और मानवता के संस्कार विकसित करना भी है।
उन्होंने कहा कि “खुशियाँ केवल पाने में नहीं, बल्कि दूसरों के साथ बाँटने में भी होती हैं। यही इस अभियान का वास्तविक उद्देश्य है।”
यह अभियान अध्यक्ष अभिषेक सिंह ठाकुर एवं निदेशक नूतन ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। संस्था के कार्यकारिणी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही, वहीं अपूर्वा साहू, अमन साहू एवं सुषमा साहू का विशेष योगदान रहा।
फाउंडेशन ने सभी सहयोगियों और सेवा टीम का आभार व्यक्त करते हुए इस सेवा संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
“नन्हें हाथ भले ही छोटे थे, लेकिन उनसे बाँटी गई खुशियों ने समाज को बड़ा संदेश दिया—सेवा की कोई उम्र नहीं होती।”
समृद्धि प्रयास एक पहल फाउंडेशन, बिलासपुर
सेवा ही संकल्प • खुशियाँ बाँटना ही उद्देश्य
Contact number and what's app
-9111192936
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन