15th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

CG Railway News : तीर्थयात्रियों को राहत! दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेन की सेवाएं, आवागमन होगा आसान

Media Yodha Desk Sat, Aug 15, 2026

CG Railway News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08895/08896) के फेरों में वृद्धि कर दी गई है। यह ट्रेन अब साप्ताहिक के स्थान पर द्वि-साप्ताहिक रूप से संचालित होगी, जिससे तीर्थयात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से श्रावणी मेला में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन के लिए अतिरिक्त सुविधा और अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।

पहले यह विशेष ट्रेन सप्ताह में केवल एक बार चलती थी, लेकिन यात्रियों की बढ़ती मांग और भीड़ को देखते हुए अब इसका फेरा बढ़ा दी गई है। इसके तहत इन गाडिय़ों में 02-02 अतिरिक्त फेरों की वृद्धि होगी। इससे इतवारी से मधुपुर और मधुपुर से इतवारी के लिए प्रत्येक दिशा में दो-दो अतिरिक्त यात्राएं उपलब्ध होंगी, जिससे कुल यात्राओं की संख्या दोगुनी हो जाएगी। यह परिवर्तन श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की आवाजाही को और भी सुगम बनाएगा। श्रावणी मेला के दौरान देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम और अन्य ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए यात्रा करते हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है ताकि सभी यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा का लाभ मिल सके।

29 अगस्त तक होगा परिचालन

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक शनिवार को 01 अगस्त से 29 अगस्त तक 05 फेरे के लिए संचालित हो रही थी, इसके अतिरिक्त अब यह ट्रेन 18 अगस्त एवं 25 अगस्त को 02 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 08896 मधुपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल प्रत्येक रविवार को 02 अगस्त से 30 अगस्त तक 05 फेरे के लिए संचालित होनी थी, जो अब अतिरिक्त फेरा के साथ यह ट्रेन 19 अगस्त एवं 26 अगस्त को 02 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। अब यह दोनों ट्रेन कुल 07-07 फेरों के लिए संचालित होगी। इस ट्रेन के ठहराव, समय एवं अन्य परिचालन संबंधी व्यवस्थाएं पूर्वरत रहेगी। साथ ही इस स्पेशल ट्रेन में 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान, 04 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इधर अतिरिक्त कोच की सुविधा

गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा 18 अगस्त को उपलब्ध होगी। इसी क्रम में, गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा 19 अगस्त को यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा 15 अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त तक रहेगी। वहीं, वापसी यात्रा में, गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में यह अतिरिक्त एसी-03 कोच 17 अगस्त से 23 अगस्त तक उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन