7th October 2026

BREAKING NEWS

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग को लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राएं, कॉपियां रिव्यू कराने की मांग रखी!

‘We Will Do It’ के साथ विकसित भारत का दिया नया नारा

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, कहीं ठंड तो कहीं गर्मी का असर

Media Yodha Desk Thu, Jan 22, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक शुष्क बना रहने वाला है, लेकिन तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. राजधानी रायपुर में 22 जनवरी को सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है.

तापमान का हाल
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8°C दुर्ग में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4°C अंबिकापुर में रहा.

उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में अगले 48 घंटों के भीतर रात के तापमान में 1–2°C की गिरावट आएगी. इसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलते हुए न्यूनतम तापमान में 2–3°C की वृद्धि होने की संभावना है.

आज का मौसम पूर्वानुमान
प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है.
चेतावनी: कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन