16th May 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ के 10 उद्योगों पर पर्यावरण विभाग की सख्त कार्रवाई, 13 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया

एलपीजी पर बड़ी राहत... होर्मुज से सुरक्षित निकलकर भारत की ओर बढ़े दो जहाज, इनमें कितनी गैस है? जानिए

2017 से पहले सरकारी जमीन पर बसे लोगों को मिलेगी राहत, जानें शर्तें

बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

कोरोना पर बड़ा खुलासा... असल में मौतों का आंकड़ा सरकारी रिपोर्ट से तीन गुना ज्यादा, WHO रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Advertisment

Train Cancelled : रेल यात्रियों को झटका… छत्तीसगढ़ रूट की 7 ट्रेनें रद्द, सफर हुआ मुश्किल

Media Yodha Desk Fri, Dec 19, 2025

Train Cancelled : रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण मध्य रेलवे (SECR) के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के बीच तीसरी लाइन और नई लाइन कमीशनिंग के लिए प्री-एनआई और एनआई का कार्य किया जाएगा. इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रद्द होने वाली ट्रेनों में 28 व 31 जनवरी और 4, 7, 11 व 14 फरवरी को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-तिरुवनंतपुरम उत्तर काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस 6 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 26, 29 जनवरी तथा 2, 5, 9 व 12 फरवरी को गाड़ी संख्या 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस 6 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 26 जनवरी और 2, 9 फरवरी को गाड़ी संख्या 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 3 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 

29 जनवरी के अलावा 5 और 12 फरवरी को गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 3 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 26, 28 जनवरी और 2, 4, 9 और 11 फरवरी को गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 6 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 28 जनवरी, 4 और 11 फरवरी गाड़ी संख्या 07255 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस 3 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 30 जनवरी और 6,13 फरवरी गाड़ी संख्या 07256 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस 3 फेरे के लिए रद्द रहेगी.

रूट बदलकर और देरी से चलेगी ये गाड़ियां

27 जनवरी और 3, 10, 13 फरवरी को गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया काचीगुडा-निजामाबाद जंक्शन-मुदखेड़ जंक्शन-पिंपल खुटी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर के सिकंदराबाद पहुंचेगी. रास्ते देरी से रवाना होने वाली ट्रेन 11 फरवरी को दरभंगा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-सिंदराबाद एक्सप्रेस 1 घंटे 15 मिनिट देरी से रवाना होगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन