6th September 2026

BREAKING NEWS

अब Password Protected E-Mail से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र

सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, नक्सल डंप से पिस्टल-वॉकी-टॉकी और विस्फोटक बरामद

जिंदा जले 22 लोग; संकरे गलियारे ने रोकी बाहर निकलने की राह

वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज की कर दी धुनाई, चौकों-छक्कों की लगाई झड़ी, देखें VIDEO

UN ने बदला दुनिया का नक्शा! छोटा दिखेगा अमेरिका-यूरोप, विशाल नजर आएगा अफ्रीका, जानें भारत पर असर

Advertisment

Mahtari Vandana Yojana : सितंबर की किस्त समय से पहले जारी, अब अगली किस्त कब आएगी? जानें पूरा अपडेट

Media Yodha Desk Sun, Sep 6, 2026

Mahtari Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ा अहम अपडेट सामने आया है। सितंबर महीने की किस्त सरकार पहले ही लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 अगस्त को योजना की 31वीं किस्त जारी की थी। रक्षाबंधन से पहले जारी की गई इस राशि का लाभ प्रदेश की लाखों पात्र महिलाओं को मिला। महतारी वंदन योजना की सितंबर महीने की किस्त पहले ही जारी हो जाने के कारण अब सितंबर में दूसरी बार ₹1000 की राशि आने की उम्मीद नहीं है। जिन महिलाओं के मोबाइल पर बैंक खाते में राशि जमा होने का मैसेज आ चुका है, उन्हें किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने सितंबर की निर्धारित किस्त समय से पहले ही ट्रांसफर कर दी थी।

67 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिला लाभ
सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 31वीं किस्त का लाभ प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं को मिला। पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी गई। ऐसे में जिन महिलाओं को सितंबर की किस्त मिल चुकी है, उन्हें इस महीने फिर से भुगतान का इंतजार नहीं करना होगा।

अब अक्टूबर की किस्त का इंतजार
सितंबर की किस्त पहले ही मिलने के बाद अब लाभार्थी महिलाओं को अगली यानी अक्टूबर महीने की किस्त का इंतजार करना होगा। सामान्य तौर पर योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। इसलिए जिन महिलाओं को सितंबर की राशि मिल चुकी है, उनके लिए अगला भुगतान अक्टूबर में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन