30th September 2026

BREAKING NEWS

नौकरी, व्यापार और प्रेम में क्या रहेगा दिन का हाल? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

पुलिस ने शुरू की जांच

पेंशनरों और वनांचल के ग्रामीणों को पुलिस ने किया साइबर अपराधों से जागरूक

BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Advertisment

CG Double Murder : रायगढ़ में सनसनीखेज वारदात… सास-दमाद की बेरहमी से हत्या

Media Yodha Desk Fri, Oct 3, 2025

रायगढ़: जिले में दशहरे के दिन सास और दामाद का मर्डर हुआ है, वहीं, बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। ग्राम रायकेरा में गुरुवार (2 अक्टूबर) को परिवार के 2 सदस्य की लाश मिली है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मृतकों में बुजुर्ग महिला सुकमेत सिदार (80 साल) और उनका दामाद लक्ष्मण सिदार (60 साल) शामिल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गला दबाकर मारने की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। घटना में सुकमेत की बेटी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज टिंगनी अस्पताल में जारी है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन