3rd October 2026

BREAKING NEWS

कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को सेहत को लेकर रहना होगा सावधान; मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेग

Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

Advertisment

Naxalite Encounter : सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Media Yodha Desk Thu, Dec 18, 2025

Naxalite Encounter : सुकमा में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई जारी है. थाना गोलापल्ली क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच बड़ी मुठभेड़ जारी है. सुकमा पुलिस ने एनकाउंटर की पुष्टि की है. माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG ने गोलापल्ली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया. जवानों के सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई देते हुए मोर्चा संभाला. सुबह से ही घने जंगल और पहाड़ी इलाके में ऑपरेशन तेज हो गया है.सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं. इसके साथ ही इलाके में अतिरिक्त बल अलर्ट मोड पर है.

मुठभेड़ के दौरान ही सुकमा पुलिस से नक्सलियों के ढेर होने की जानकारी मिली है. सुकमा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ जारी है. रुक रुककर फायरिंग हो रही है. फिलहाल एनकाउंटर में तीन नक्सली मारे गए हैं. जिनकी शिनाख्त भी हो चुकी है. मारे गए नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य है, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है.

किस्टाराम एरिया कमेटी के तीन नक्सली ढेर

1/ माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत ऐसी एम किस्टाराम एरिया कमेटी

2/ सोढ़ी बंडी एसी एम किस्टाराम एरिया कमेटी

3/ नुप्पो बजनी एसी एम किस्टाराम एरिया कमेटी महिला नक्सली

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन