20th July 2026

BREAKING NEWS

मंदिर चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई ASP और DSP के तबादले, जारी हुई जंबो लिस्ट

अब राशन कार्ड बनवाने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में अतिथि व्याख्याताओं के लिए बड़ा बदलाव! एक आवेदन से कई पदों पर भर्ती, जानिए नई नीति के नियम

ATM मशीन उखाड़कर ले जाने की कोशिश नाकाम, कैश नहीं निकाल सके चोर, CCTV फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस

Advertisment

19 जुलाई को ट्रेन से सफर है? : SECR ने बदला कई ट्रेनों का संचालन, रायपुर, बिलासपुर, गेवरा रोड और झारसुगुड़ा रूट प्रभावित

Media Yodha Desk Sun, Jul 19, 2026

रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध सेक्शन में तीसरी रेल लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य शुरू किया है। इसके चलते 18 और 19 जुलाई को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और झारसुगुड़ा रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है। इसके अलावा बिलासपुर में हुई भारी बारिश के कारण रेलवे स्टेशन और यार्ड में ट्रैक पर पानी भर गया, जिससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। कुछ ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कुछ का संचालन बीच मार्ग से किया गया।

19 जुलाई को इन ट्रेनों का बदला संचालन

68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर से ही रवाना होगी। गोंदिया से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर में ही समाप्त होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच इसका संचालन नहीं होगा।

रद्द की गई ट्रेनें

68734 बिलासपुर–कोरबा मेमू

68733 कोरबा–बिलासपुर मेमू

68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू

68746 रायपुर–बिलासपुर मेमू

68745 बिलासपुर–रायपुर मेमू

इन ट्रेनों का संचालन बीच मार्ग से किया गया

68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू को चांपा स्टेशन पर ही समाप्त किया गया।

68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू का संचालन चांपा स्टेशन से शुरू किया गया।

68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू को दाधापारा स्टेशन से रायपुर के लिए रवाना किया गया।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस और समय जरूर जांच लें। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण परिचालन में बदलाव संभव है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन