7th October 2026

BREAKING NEWS

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग को लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राएं, कॉपियां रिव्यू कराने की मांग रखी!

‘We Will Do It’ के साथ विकसित भारत का दिया नया नारा

Advertisment

CG Road Accident : स्कॉर्पियो-ट्रेलर की भीषण टक्कर, ड्राइवर समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Media Yodha Desk Sun, Jan 18, 2026

CG Road Accident: बलौदाबाजार जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में ड्राइवर समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जाँच कर रही है। सभी लोग कार में सवार होकर रायपुर जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा बलौदाबाजार के टोडोपार में हुई है। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो से भिड़ंत के बाद ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार ड्राइवर समेत 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी के अंदर ही फंसा था, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि, कार सवार सभी लोग कसडोल से रायपुर सत्संग में शामिल होने के लिए आ रहे थे। वहीं, इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की टीम जांच में जुटी है कि, ये भीषण सड़क हादसा कैसे हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन