2nd July 2026

BREAKING NEWS

दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचा डायल-112 का आरक्षक, अभद्र व्यवहार पड़ा भारी; हुआ निलंबित

छात्रा ने प्रोफेसर की उतारी हेकड़ी, VIDEO हुआ वायरल

सोनम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार; कल होगी स

बैनर लहराया; पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार... जानें क्या लिखा था

IG रामगोपाल गर्ग ने NDPS मामलों और फरार आरोपियों पर दिखाई सख्ती

Advertisment

Aaj Ka Mausam : छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी! राजनांदगांव में तापमान पहुंचा 39°C, अगले 4 दिन राहत नहीं

Media Yodha Desk Tue, Mar 10, 2026

Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है. अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है. अगले चार दिनों तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है. सोमवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ से होते हुए बिहार से मराठवाड़ा तक एक ट्रफ रेखा 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है. हालांकि प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है. अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और यह सामान्य से 2–3 डिग्री अधिक बना रह सकता है.

राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने शहर में दिन के समय हल्की धुंध रहने की संभावना जताई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन